Gray-Image
24*7 क्लेम नोटिफिकेशन

24*7 क्लेम नोटिफिकेशन

लगभग 100% पेपरलेस

लगभग 100% पेपरलेस

बेस्ट क्लेम सेटलमेंट अवार्ड्स 2022

बेस्ट क्लेम सेटलमेंट अवार्ड्स 2022

previous
  • जाँच
  • सुविधाएँ और लाभ
  • थर्ड-पार्टी टू-व्हीलर इंश्योरेंस
  • कॉम्प्रिहेंसिव टू-व्हीलर इंश्योरेंस
  • प्रीमियम को कैलकुलेट करें
  • प्रीमियम पर बचत करें
  • रिन्युअल के लाभ
  • बाइक इंश्योरेंस में आईडीवी
  • एनसीबी
  • ज़ीरो डेप्रिसिएशन बाइक इंश्योरेंस
  • रोडसाइड असिस्टेंस
  • नई बाइक का इंश्योरेंस
  • इंजन प्रोटेक्शन कवर ऐड-ऑन
  • डिडक्टिबल्स
  • श्रीराम टू-व्हीलर इंश्योरेंस के प्रकार
  • कवरेज
  • प्लान की तुलना करें
  • प्रीमियम घटक
  • योग्यता और ज़रूरी दस्तावेज़
  • खरीदें / रिन्यू करें
  • क्लेम प्रोसेस
  • बाइक इंश्योरेंस प्रीमियम कैलकुलेटर
  • शब्दावली
  • पॉलिसी डाउनलोड
  • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
next

टू-व्हीलर इंश्योरेंस क्या है?

एक टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी, बाइक के मालिकों को दुर्घटना, चोरी, प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के कारण अचानक आने वाले खर्चों से बचाता है।

  • भारत में मोटर वाहन अधिनियम/कानून, 1988 की धारा 146 के तहत थर्ड-पार्टी (टीपी) टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी ज़रूरी है।
  • एक टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी वाहन और वाहन मालिक को थर्ड-पार्टी लायबिलिटी, चोरी, मानव निर्मित आपदाओं और दंगों के मामले में सुरक्षा देती है
  • श्रीराम टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी ऑनलाइन कई तरह के कवरेज जैसे कि थर्ड-पार्टी कवरेज, ओन डैमेज कवरेज और कॉम्प्रिहेंसिव कवरेज देती है।
  • कंप्रिहेंसिव कवरेज, इंश्योर्ड टू-व्हीलर वाहन और वाहन मालिक के लिए थर्ड-पार्टी और ओन डैमेज लायबिलिटी के लिए कवरेज देती है।
और पढ़ें
टू-व्हीलर इंश्योरेंस क्या है?
कोई लंबित शिकायतें नहीं

कोई लंबित शिकायतें नहीं

60 लाख से अधिक
                                                                                                                                  खुश ग्राहक

60 लाख से अधिक
खुश ग्राहक

श्रीराम टू-व्हीलर इंश्योरेंस क्यों चुनें?

श्रीराम टू-व्हीलर इंश्योरेंस क्यों चुनें?

  • श्रीराम जनरल इंश्योरेंस आपको कभी भी और कहीं भी ऑनलाइन टू-व्हीलर इंश्योरेंस खरीदने, रिन्यू करने और क्लेम करने में मदद करता है।
  • सही कवरेज चुनें, प्रीमियम चेक करें, पॉलिसी को कस्टमाइज़ करें और बस कुछ मिनटों में इसे पूरा करें। हमारा डिजिटल प्रोसेस आपके टू-व्हीलर इंश्योरेंस के सफर को आसान और सुकून भरा बनाता है।
  • श्रीराम टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी आपको फिंगरटिप्स पर कई तरह की प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के लिए कवरेज देती है।
  • हम क्लेम करने के प्रोसेस को आसान बनाते हैं ताकि समय पर क्लेम का सेटलमेंट हो सके। श्रीराम जनरल इंश्योरेंस आपकी इंश्योरेंस से जुड़ी सभी ज़रूरतों के लिए 24*7 कस्टमर असिस्टेंस देता है
और पढ़ें

श्रीराम टू-व्हीलर इंश्योरेंस कवरेज

थर्ड-पार्टी कवरेज

थर्ड-पार्टी कवरेज

मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 146 के तहत थर्ड-पार्टी कवरेज ज़रूरी है। टीपी पॉलिसी केवल थर्ड-पार्टी लायबिलिटी (सामने वाले वाहन और उसके मालिक को लगी चोट) को कवर करती है।

ओन डैमेज कवरेज

ओन डैमेज कवरेज

'ओन डैमेज' (ओडी) कवर का काम आपके वाहन को दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं आदि से होने वाले नुकसान के लिए इंश्योरेंस सुरक्षा देना है।

कॉम्प्रिहेंसिव कवरेज

कॉम्प्रिहेंसिव कवरेज

एक कॉम्प्रिहेंसिव कवरेज थर्ड-पार्टी कवर और ओन डैमेज कवर के फ़ायदे देता है। श्रीराम कॉम्प्रिहेंसिव पॉलिसी के साथ, अपने कवरेज को बढ़ाने के लिए ऐड-ऑन को चुनें

श्रीराम टू-व्हीलर इंश्योरेंस का प्रीमियम कैसे कैलकुलेट करें?

श्रीराम टू-व्हीलर इंश्योरेंस के प्रीमियम, वाहन के मेक, मॉडल/वेरिएंट, निर्माण का साल, इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू (आईडीवी), चुने गए इंश्योरेंस प्लान और ऐड-ऑन कवरेज जैसे कारकों के आधार पर तय किए जाते हैं।

मेक और मॉडल

टू-व्हीलर इंश्योरेंस का प्रीमियम वाहन के मेक और मॉडल के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है।

निर्माण का साल

वाहन के आईडीवी को तय करने के लिए वाहन के निर्माण का साल एक ज़रूरी फ़ैक्टर है।

इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू

इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वैल्यू (आईडीवी) वाहन की वर्तमान कीमत को दिखाता है। आईडीवी वह अधिकतम राशि है जिसका भुगतान इंश्योरेंस कंपनी पूरा नुकसान होने पर करेगी।

इंश्योरेंस का टाइप

भारत में टू-व्हीलर इंश्योरेंस ज़रूरी है। थर्ड-पार्टी टू-व्हीलर इंश्योरेंस का प्रीमियम बाइक की क्यूबिक कैपेसिटी से तय किया जाता है। टू-व्हीलर स्टैंड-अलोन ओन डैमेज इंश्योरेंस का प्रीमियम अलग-अलग कंपनी में अलग-अलग होता है।

ऐड-ऑन

ऐड-ऑन को अपनी ज़रूरत के हिसाब से चुना जा सकता है। भुगतान किया गया कुल प्रीमियम बेसिक पॉलिसी और ऐड-ऑन का जोड़ होगा

नो क्लेम बोनस

एक इंश्योर्ड जिसने पिछली पॉलिसी की अवधि के लिए ओन डैमेज का क्लेम नहीं किया है, वह ओन डैमेज प्रीमियम ले सकता है

Benefits of Renewing Shriram Two-Wheeler Insurance Online

श्रीराम टू-व्हीलर इंश्योरेंस को ऑनलाइन रिन्यू करने के फ़ायदे

श्रीराम जनरल इंश्योरेंस के डिजिटल-फ्रेंडली प्लेटफॉर्म के साथ, बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी को रिन्यू करना सहज और आसान है। बस कुछ क्लिक के साथ, कोई भी अपने टू-व्हीलर इंश्योरेंस को कहीं भी, कभी भी खरीद सकता या रिन्यू कर सकता है। ऑनलाइन रिन्यूअल नीचे दिए गए फ़ायदे देता है:

  • पेपरलेस प्रोसेस
  • कानूनी पेनल्टी से बचें
  • तुरंत ऑन-स्पॉट रिन्यूअल
  • नो क्लेम बोनस का फ़ायदा उठाएं
  • इंश्योरेंस ब्रेक-इन से बचा जा सकता है

अपने श्रीराम टू-व्हीलर इंश्योरेंस के प्रीमियम पर बचत कैसे करें?

आपके टू-व्हीलर इंश्योरेंस के प्रीमियम के खर्च को बचाने के कई तरीके हैं। इन फ़ैक्टर्स को ध्यान में रखकर, टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी पर अपने खर्च को कम कर सकते हैं

01

पॉलिसी का टाइप

श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कई तरह के टू-व्हीलर इंश्योरेंस प्लान देता है। यह इंश्योर्ड व्यक्ति पर निर्भर करता है कि अपने वाहन को थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस से सुरक्षित रखे या कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस से। लेकिन बेहतर कवरेज के लिए कॉम्प्रिहेंसिव टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी लेने की सलाह दी जाती है

02

ऐड-ऑन को चुनना

ध्यान रखें कि ऐड-ऑन खरीदते समय आप सतर्क रहें। यह सलाह दी जाती है कि केवल ज़रूरत पड़ने पर ही ऐड-ऑन खरीदें। टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी में रैंडम ऐड-ऑन को जोड़ने से प्रीमियम बढ़ेगा

03

डिडक्टिबल्स

डिडक्टिबल वह राशि है जो आपको किसी क्लेम के लिए अपनी जेब से चुकानी पड़ती है, इससे पहले कि आपकी इंश्योरेंस कंपनी बाकी का खर्च उठाए। आपका डिडक्टिबल जितना ज़्यादा होगा, आपका प्रीमियम उतना ही कम होगा; लेकिन यह भी ध्यान रखें कि क्लेम के दौरान आपको अपनी जेब से ज़्यादा पैसे खर्च करने के लिए तैयार रहना होगा

04

नो क्लेम बोनस

यदि आपने पिछली पॉलिसी अवधि में अपनी इंश्योरेंस कंपनी से किसी भी ओन डैमेज का क्लेम नहीं किया है, तो आप पॉलिसी रिन्यू करने के दौरान ओन डैमेज के प्रीमियम पर नो क्लेम बोनस ले सकते हैं

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

टू-व्हीलर इंश्योरेंस की ज़रूरत क्यों है?

तीर

मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 146 के तहत, थर्ड-पार्टी (टीपी) टू-व्हीलर इंश्योरेंस कवर लेना ज़रूरी है। कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस अचानक आने वाली आपदाओं के कारण ओन डैमेज और थर्ड-पार्टी के नुकसान के लिए कवरेज देता है

मुझे अपने टू-व्हीलर इंश्योरेंस को कब रिन्यू करना चाहिए?

तीर

मौजूदा पॉलिसी के खत्म होने से पहले अपनी पॉलिसी को रिन्यू करें। समय पर रिन्यू करना आपके वाहन को बिना किसी ब्रेक-इन के जोखिम से बचाता है। आप अपने ओन डैमेज के प्रीमियम पर क्लेम-फ्री सालों के लिए नो क्लेम बोनस (एनसीबी) से फ़ायदा भी उठा सकते हैं

इंश्योरेंस पॉलिसी में दुर्घटना से जुड़ा मेरा हॉस्पिटल का खर्च कैसे कवर किया जाता है?

तीर

निजी दुर्घटना के कारण अस्पताल में होने वाले खर्च की भरपाई के लिए, आपको कम्पल्सरी पर्सनल एक्सीडेंट (सीपीए) कवर लेना होगा। कोई भी व्यक्ति ज़्यादा खर्च करने पर स्टैंडर्ड इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ सीपीए कवरेज खरीद सकता है।

यदि मेरी बाइक का इंश्योरेंस खत्म हो जाता है, तो क्या होगा?

तीर

यदि आपकी बाइक की इंश्योरेंस पॉलिसी खत्म हो जाती है, तो आप दुर्घटना, चोरी या अचानक होने वाली किसी भी घटना से होने वाले नुकसान, हानि या लायबिलिटी से सुरक्षित नहीं रहेंगे। कवरेज न होने के दौरान, दुर्घटना होने या आपकी बाइक को नुकसान होने पर आपको रिपेयर का खर्च और होने वाली किसी भी लायबिलिटी का खर्च उठाना होगा।

बाइक इंश्योरेंस की वैलिडिटी की अवधि क्या है?

तीर

सितंबर 2018 में, सुप्रीम कोर्ट ने आईआरडीएआई को सभी नए टू-व्हीलर वाहन के लिए 5 साल का इंश्योरेंस कवरेज अनिवार्य करने का आदेश दिया था। इसका उद्देश्य ज़्यादा से ज़्यादा टू-व्हीलर इंश्योरेंस कवरेज तय करना और लैप्स हुए, समाप्त हो चुके और बिना इंश्योरेंस वाले वाहनों की संख्या को कम करना है। यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि टीपी बाइक इंश्योरेंस कवरेज केवल 5 साल के लिए ज़रूरी है।

बाइक इंश्योरेंस क्यों ज़रूरी है?

तीर

एक बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी किसी व्यक्ति को दुर्घटना या चोरी होने के मामले में अचानक होने वाले खर्चों से बचाती है। जब कोई दुर्घटना होती है, तो एक थर्ड-पार्टी बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी दुर्घटना में शामिल दूसरे वाहन (थर्ड पार्टी) को हुए नुकसान के लिए भुगतान करने में मदद करती है।

हम बाइक इंश्योरेंस का इस्तेमाल कितनी बार कर सकते हैं?

तीर

आप एक साल में कितने भी क्लेम कर सकते हैं, इस पर कोई रोक नहीं है। यह याद रखना ज़रूरी है कि एक बार क्लेम करने से नो क्लेम बोनस (एनसीबी) पर असर पड़ेगा, और उसी पॉलिसी में साल में कई क्लेम करने पर प्रीमियम बढ़ जाएगा।

टू-व्हीलर इंश्योरेंस पर पैसे कैसे बचाएं?

तीर

टू-व्हीलर इंश्योरेंस पर पैसे बचाने के कई तरीके हैं। पहला स्टेप अलग-अलग इंश्योरेंस कंपनी की इंश्योरेंस पॉलिसी की तुलना करना और सबसे कम प्रीमियम पर सबसे ज़्यादा कवरेज देने वाले को चुनना है। एक और फायदा यह है कि लॉन्ग-टर्म पॉलिसी किफ़ायती हैं। प्रीमियम की राशि को एंटी-थेफ्ट डिवाइस लगाकर भी कम किया जा सकता है।

क्या हमें सेकेंड हैंड बाइक के लिए इंश्योरेंस की ज़रूरत है?

तीर

हां। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत टू-व्हीलर चलाने से पहले आपके पास थर्ड-पार्टी बाइक इंश्योरेंस होना चाहिए।

बाइक इंश्योरेंस के लिए कम से कम कीमत क्या है?

तीर

भारत में बाइक के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी की कीमत औसतन 1,001 रुपये से 5,000 रुपये के बीच है।

टू-व्हीलर इंश्योरेंस के लिए ग्रेस पीरियड क्या है?

तीर

ग्रेस पीरियड पॉलिसीहोल्डर्स को उनकी पॉलिसी खत्म होने के बाद 30 दिन के लिए और दी जाने वाली अवधि है। कुछ इंश्योरेंस कंपनी लंबी अवधि भी देती हैं ताकि आप बिना किसी तनाव के अपने टू-व्हीलर इंश्योरेंस को रिन्यू कर सकें।

टू-व्हीलर इंश्योरेंस में ऐड-ऑन क्या है?

तीर

ऐड-ऑन कवरेज, एक अतिरिक्त प्रीमियम के भुगतान पर स्टैंडर्ड टू-व्हीलर इंश्योरेंस पॉलिसी के कवरेज को बढ़ाने का एक ऑप्शन है। इन ऐड-ऑन को कॉम्प्रिहेंसिव बाइक इंश्योरेंस प्लान और स्टैंडअलोन ओन-डैमेज बाइक इंश्योरेंस के साथ खरीदा जा सकता है

What our customers say ?

4.6

1550+ Customer Ratings

View all
customer

SANDEEP KUMAR

customer

YAMINI SAINI

customer

SUKUMAR

customer

BHARAT SINGH

customer

PARAG AVINASH SONI

left-arrowright-arrow
Quote

भारतीय शहरों में बाइक इंश्योरेंस

आगरा में बाइक इंश्योरेंस
दिल्ली में बाइक इंश्योरेंस
कोयंबटूर में बाइक इंश्योरेंस
बैंगलोर में बाइक इंश्योरेंस
देहरादून में बाइक इंश्योरेंस
जयपुर में बाइक इंश्योरेंस
इंदौर में बाइक इंश्योरेंस
अहमदाबाद में बाइक इंश्योरेंस
पुणे में बाइक इंश्योरेंस
गुड़गांव में बाइक इंश्योरेंस
मुंबई में बाइक इंश्योरेंस
भोपाल में बाइक इंश्योरेंस
Quick renewal Quick renewal